Uncategorized

जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन के प्रयास से अतिशीघ्र होगा अछोटा पुल के रेलिंग मरम्मत कार्य

धमतरी शहर से नगरी सिहावा मुख्यमार्ग अछोटा में महानदी पर निर्मित अछोटा पुल, जिसका निर्माण वर्ष 1982 में हुआ था, वर्तमान में अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में है। पुल की जर्जर रेलिंग के कारण आवागमन करने वाले आम नागरिकों को निरंतर असुविधा एवं दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन द्वारा लगातार प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरूप सेतु निगम द्वारा अछोटा पुल के रेलिंग मरम्मत कार्य हेतु 25 लाख रुपये की लागत से स्टील रेलिंग बनाया जाएगा। उक्त मरम्मत कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे पुल से गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि जनसुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। पुल मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु जिला पंचायत सभापति के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!