Uncategorized

चुनाव परिणाम के पहले प्रत्याशियों के हार जीत पर लगे लाखों करोड़ो के दांव

धमतरी में टक्कर, कुरुद, सिहावा में एक प्रत्याशी की स्थिति बेहतर मान रहे है सट्टेबाज

3 को चुनाव परिणाम के साथ स्थिति होगी स्पष्ट, मतगणना की तैयारी है पूरी
धमतरी । धमतरी जिले में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के तहत 17 नवम्बर को तीनों विधानसभा धमतरी कुरुद सिहावा में मतदान हुआ था। अब चुनाव परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसम्बर को मतगणना के साथ ही दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सट्टा लगाया जा रहा है। धमतरी जिले में भी सटोरियों की कमी नहीं है। यहां भी लाखों करोड़ो का सट्टा लगाये जाने की चर्चा है। हो रही चर्चाओं के अनुसार जिले को तीनो विधानसभाओं में 34 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। जिसमें धमतरी 12, कुरुद से 15 सिहावा विस से 7 उम्मीदवार मैदान में है। चर्चा है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा। अन्य पार्टी के उम्मीदवार या निर्दलीय प्रत्याशी जीत की स्थिति में नही है। लेकिन भाजपा कांग्रेस के खेल को बिगाडऩे में सक्षम है। धमतरी विस में भाजपा कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की चर्चा है। लोग अपने अपने आकंलन के हिसाब से भाजपा कांग्रेस को मजबूत मान रहे है। और उसी आधार पर सट्टा लगाया गया है। इसी प्रकार कुरुद और सिहावा विस में भी मुकाबला एकदम एकतरफा नहीं है। लेकिन सटोरियों के अनुसार यहां एक पार्टी के उम्मीदवार को थोड़ा भारी मान रहे है। और इसी के आधार पर सट्टा लगा रहे है खैर यह तो सिर्फ एक अनुमान और चर्चा है। हकीकत तो 3 दिसम्बर को मतगणना के बाद सामने आयेगी।


चर्चा है कि लाखों-करोड़ो का सट्टा अब तक लगाया जा चुका है। इनमें ज्यादातर लोगों ने प्रत्याशियों के जीत हार पर ही पैसा लगाया है। जबकि कुछ लोगो ने प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है और सीटों के आकंलन पर भी पैसा लगा होना बताया जा रहा है। कुछ सफेदफोश लोगो द्वारा न सिर्फ धमतरी जिले के प्रत्याशियों बल्कि प्रदेश के कुछ अन्य सीटों के परिणाम पर भी सट्टा लगाने की चर्चा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!