Uncategorized

आरामबाग विधानसभा में अमित शाह की प्रस्तावित सभा को लेकर तैयारियों का जायज़ा, महापौर रामू रोहरा पहुंचे सभा स्थल

पश्चिम बंगाल के आरामबाग विधानसभा में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जनादेश देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की सभा से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में जनता के शामिल होने की संभावना है।सभा स्थल पर मंच, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए रोहरा ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं।इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!