भखारा तहसील के सेमरा परिक्षेत्र में साहू समाज द्वारा किया गया परिवार में संस्कार कार्यशाला का आयोजन
संवेदना,संस्कार वह संपति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता है न ही कोई छीन सकता है- गणेश राम साहू

प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार सेमरा परिक्षेत्र भवन में परिवार में संस्कार कार्यशाला आयोजित किया गया.मां कर्मा के पूजा अर्चना के साथ कार्यशाला समाज के समाज जनों द्वारा शुभारंभ किया गया जिसमें प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू संयुक्त सचिवप्रदीप साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी गणेश राम साहू पूर्वामहमंत्री प्रदेश साहू संघ दयाराम साहू तहसील साहू संघ भखारा अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू कार्यशाला के प्रखर वक्ता शामिल हुए. गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी ने कहा परिवार में संस्कार केवल बच्चे को नमस्ते करना सीखना नहीं है संस्कार केवल बड़ों का पैर छू ना नहीं है संस्कार का अर्थ है सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता दूसरों का सम्मान सत्य बोलने का साहस मेहनत करने की आदत माता पिता का आदर बुजुर्गो की सेवा और जरूरत मंद के प्रति संवेदना संस्कार वह संपति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता है न कोई छीन सकता है. परिवार ही संस्कार की पहली पाठ शाला है बच्चों को संस्कार सिखाने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने आचरण से संस्कारवान बनाना है. प्रदीप साहू ने कहा मोबाइल का सीमित उपयोग कर शेष समय को परिवार को दे परिवार के दिन में बैठकर भोजन एक साथ करे और दिन भर की गतिविधि को एक साथ साझा करे जिससे परिवार की बड़ी समस्या हल हो सकती है. सत्यप्रकाश साहू ने परिवार में संस्कार को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखा करके परिवार को संस्कार वान बनाने के लिए प्रेरित किया.दयाराम साहू ने की संस्कार के लिए अनुशासन जरूरी है जैसे समय पर उठाना समय पर सोना बड़ों की सम्मान करना भोजन की कद्र करना मेहनत करना ये छोटी छोटी बाते ही बड़ी संस्कार बनती है. कामता प्रसाद साहू ने कहा कि अंतर्जातीय विवाह अंतर्धर्म विवाह सगोत्र विवाह को परिवार में संस्कार से ही कम किया जा सकता है. कार्यशाला में बहुत से युवक युवती एवं समाजजन शामिल हुए एवं संस्कारवान साहू समाज बनाने के लिए संकल्प लिए कार्यशाला में प्रमुख रूप से शारदा देवी साहू उपाध्यक्ष राजिम भक्तिन समिति सीमांत साहू भोला साहू राजेंद्र साहू दमयंतिन साहू हेमेंद्र साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज सेमरा कल्याण साहू पोषण साहू यशोदा साहू जानकी साहू प्रेमलता साहू प्रभा साहू अनिता गजपाल भिखारी साहू दयालु साहू सहित 14 ग्राम के सभी अध्यक्ष, हिरेंद्र साहू अरुण साहू ओमप्रकाश साहू घासी या साहू माधव साहू बहुत से समाज जन उपस्थित थे. स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन होमेंद्र साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज सेमरा ने किया एवं मंचसंचालन चंद्रा साहू संगठन सचिव प्रक्षेत्र साहू समाज सेमरा ने किया.
