Uncategorized
भखारा में विश्व साक्षरता दिवस पर निकाली गई रैली

शासकीय माध्यमिक शाला भखारा में आज विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साहू के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली शाला से प्रारंभ होकर भखारा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः शाला परिसर में संपन्न हुई।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने सब पढ़ें सब बढ़ें”, “पढ़ेगा भखारा तो बढ़ेगा भखारा”, “साक्षरता है अधिकार, मत करो इसको बेकार” जैसे नारों से नागरिकों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साहू ने कहा कि साक्षरता केवल किताब पढ़ना नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और विकास की पहली सीढ़ी है। हमारा उद्देश्य है कि भखारा का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और हर व्यक्ति साक्षर बने।कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, महिलाएं उपस्थित रहे।

