Uncategorized

गौसेवा को जनांदोलन बनाने की पहल:श्रीराम गौशाला सिलीडीह द्वारा गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन, छग राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल के निर्देशन में श्री राम गौशाला सिलीडीह द्वारा गौ ग्राम जन जागरण यात्रा हेतु रथयात्रा निकाली गई।इसमें विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गौसेवा, आत्मनिर्भर गौग्राम, स्वदेशी विचार और भारतीय सांस्कृतिक चेतना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व गौमाता की प्रतिकृति युक्त विशेष वाहन करेगा, जिसके साथ-साथ प्रतिदिन गौ आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, ग्रामजन संवाद और ग्रामवासियों की सहभागिता से जनजागरण किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित करने का महाअभियान है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को गौ आधारित आत्मनिर्भर ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में जनमत तैयार करना है। यात्रा के माध्यम से गौमाता की महिमा, ग्राम्य स्वावलंबन, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर पर ज्योति हरख जैन अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा भठेली, सिंधु बैस जनपद सदस्य, गौशाला ट्रस्टी दुलार सिन्हा, पूर्णिमा साहू सरपंच जोरातराई अवरी, सरपंच प्रतिनिधि देवांगन,उप सरपंच राम विशाल साहूआदि प्रमुख जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!