Uncategorized

लेखराम साहू को बीरगांव और आनंद पवार को नरहरपुर की जिम्मेदारी

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

धमतरी। आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जारी सूची में धमतरी अंचल से जुड़े कांग्रेस नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार लेखराम साहू को बीरगांव नगर निगम के लिए सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बीरगांव के लिए डॉ. शिवकुमार डहरिया को पर्यवेक्षक तथा मोतीलाल देवांगन के साथ लेखराम साहू को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह आनंद पवार को कांकेर जिले के नगर पंचायत नरहरपुर का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उन्हें संबंधित नगरीय क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के पर्यवेक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

संगठन और चुनावी तैयारियों पर रहेगी नजर

कांग्रेस की ओर से जारी नियुक्तियों को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पर्यवेक्षकों को संबंधित क्षेत्रों में पार्टी संगठन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा चुनावी गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बीरगांव, भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सारंगढ़, जामुल, खैरागढ़ सहित विभिन्न नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। वहीं नगर पंचायत स्तर पर भी अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
लेखराम साहू और आनंद पवार को मिली जिम्मेदारी से धमतरी अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं का मानना है कि दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!