Uncategorized

पिछले चुनाव में बागियों व जोगी कांग्रेस की वजह से कांग्रेस को हुआ था 10 सीटो का नुकसान – लक्ष्मीकांता साहू

इस बार पुन: कांग्रेस की सरकार बनना तय व सुनिश्चित है - हेमंत साहू

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। कुरूद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ की आहुति डल चुकी है। सह और मात की इस बिसात के बीच अनुमानों व अटकलों की साप सीढ़ी के इस खेल में लोग अपनी अपनी पार्टी के प्रति समर्पित हो अपनी संभावनाओं को प्रबल मान रहे है। मैं 2018 में चुनाव लड़ चुकी हु मेरा अनुभव कहता की पिछले चुनाव में कांग्रेस के बागियों व जोगी कांग्रेस की वजह से 10 सीट जीती हुई बाजी हार गए नही तो कांग्रेस 80 पार होता। इस बार भी पूरे प्रदेश में कांग्रेस से बागी होकर 22 कद्दावर लोग चुनाव लड़ रहे है। हेमंत साहू ने कहा 2018 की चुनाव में परिवर्तन की चर्चाएं खुलकर हुई व आम जनता बेबाकी से अपनी बात रख रहे थे। कि बदलाव की इस बेला पर इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। लेकिन कितनी सीट आएगी ये कोई दावे के साथ नही कह सकता था। पर ईवीएम खुला तो परिणाम चौकाने वाला रहा। कांग्रेस को 70 सीट के साथ एक तरफा बहुमत मिली। ऊपर से जीत का अंतर भी हजारो में रहा। रिजल्ट ने एक्जिट पोल व चुनावी पंडितो के सर्वे को फेल कर दिया। रही बात वर्तमान 2023 के चुनाव की तो दोनो राष्ट्रीय पार्टियां सरकार बनाने की बात कह रहे। मेरा व्यक्तिगत मानना है की इस बार पुन: कांग्रेस की सरकार बनना तय व सुनिश्चित है। इसके पीछे मजबूत तथ्य है। क्योंकि कांग्रेस नीत भूपेश बघेल सरकार ने जो वादा किया था वो कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!