पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक
महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का किया गया आह्वान

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण देकर राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और स्वच्छ राजनीति के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, जनसेवा के संस्कार तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित किया जाता है।बैठक में यह भी कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित और जागरूक होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से भाजपा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है, जिससे कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को बेहतर तरीके से समाज तक पहुंचा सकें।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित , राकेश Sahuw तथा ठाकुर शशि पवार ने प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, रोहितास मिश्रा, हेमंत चंद्राकर, शुभम जायसवाल, अमन राव, गौरव मगर, राजीव चंद्राकर, दमयंती साहू, आयुष दीवान, कोमल देवांगन, अविनाश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी करने का संकल्प लिया।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।
