Uncategorized

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को सर्वश्रेष्ठ संगठनात्मक नेतृत्व की शुभकामनाएं देने समर्थकों के साथ पहुंचे महापौर के दमदार दावेदार युवा नेता हेमराज सोनी

छत्तीसगढ़ के संगठन के कार्यों की दिल्ली में भी हुई प्रशंसा,किरण देव के कार्यकाल में शानदार कार्य हुआ: हेमराज सोनी

धमतरी- नगरीय निकाय चुनाव हेतु आरक्षण के पश्चात दावेदारों के मेल मुलाकात का दौर जारी हो चुका है, कल विगत दिवस भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ जहां पर धमतरी के युवा नेता हेमराज सोनी अपने समर्थकों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बधाई देने पहुंचे साथ ही धमतरी नगर के विकास के लिए नगर निगम के महापौर की दावेदारी के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मंत्री केदार कश्यप पूर्व, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सोनी, सांसद राजनांदगांव संतोष पाण्डेय प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव पूर्व वन मंत्री महेश ‌गागडा़ पूर्व सांसद राजनांदगांव अभिषेक सिंह एवं विधायक अनुज शर्मा से मुलाकात कर अपनी दावेदारी मजबूती के साथ रखा । हेमराज सोनी के साथ उनके समर्थक दीपक सिंह ठाकुर, सत्तू वर्मा, सुनील साहू, अमित अग्रवाल, नरेंद्र जायसवाल, प्रवीण साहू सुभाष शर्मा नादु त्रिपाठी खिलेश साहू ज्ञानेंद्र शर्मा दर्शन जैन सम्मिलित हुए ।हेमराज सोनी ने चर्चा में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किरण देव का एक लंबा अनुभव संगठन में और जनप्रतिनिधि के रूप में काम करने का रहा है। श्री देव एक कुशल संगठनकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में हम लोगों ने लोकसभा चुनाव भी शानदार तरीके से जीता है। रायपुर दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव भी ऐतिहासिक मतों से जीते हैं। यह जो संगठन पर्व मना रहे हैं, सदस्यता अभियान में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश ने रिकॉर्ड कायम किया है। इसकी तारीफ केंद्र में भी हुई है, इन सबका श्रेय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व को जाता है। उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मजबूत है। श्री सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री देव पार्टी को और मजबूत करेंगे और जहां भारतीय जनता पार्टी झंडा फहराना बच गया है, वहां भी झंडा फहराकर आने वाले वर्षों में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को भाजपा का अभेद्य गढ़ बनाना हैं। श्री सोनी ने कहा कि संगठन महापर्व में जो लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान के लिए दिया गया, उसे पूरा करते हुए 60 लाख सदस्य बनाने का काम भाजपा संगठन ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत और कठोर परिश्रम करके लक्ष्य का पूरा किया। पिछले समय हमारे 30 हजार सक्रिय सदस्य थे, जिसे बढ़ाकर हमने 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं। हेमराज सोनी ने कहा कि आगमी निकाय चुनाव में भी किरण देव के नेतृत्व में हम भाजपा का परचम लहराएंगे आज हम सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने यहां पहुंचे हैं साथ ही धमतरी नगर निगम के महापौर के दावेदारी हेतु भी मैने अपने समर्थकों के साथ वरिष्ठों के साथ मुलाकात किया है निश्चित ही अगर पार्टी मुझे मौका देती है तो मैं जनसेवा की भावना को लेकर दृढ़ता के साथ कार्य करूंगा ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!