Uncategorized

गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में छात्र परिषद का गठन

धमतरी- गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कु. ज्ञानेश्वरी साहू एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्रीमती डिलेश्वरी साहू, श्रीमती कुसुम लता सिन्हा, श्रीमती खोमेश्वरी साहू, के निर्देशन में छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें शालानायक आदित्य यादव, उपशाला नायक कु.भावना ध्रुव, सचिव चंद्रकांत ध्रुव, उपसचिव प्रवीण सिन्हा, प्रार्थना प्रभारी कु. निधि यादव, कु.भूमि गजेंद्र, बैठक प्रभारी डायमंड यादव ,मयंक सिन्हा, जल प्रभारी कु.हसीना सिन्हा, कु.सान्वी घाड़गे, क्रीड़ा प्रभारी लोमश गजेंद्र, हर्षवर्धन साहू, स्वास्थ्य प्रभारी कु.रितिका सिन्हा, कु.गुनगुन साहू, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी कु.कुमुद साहू, कु.भावना ध्रुव, कु. निशा निर्मलकर, व्यायाम प्रभारी संजय साहू, भास्कर साहू, स्वच्छता प्रभारी कु.निशा निर्मलकर कु. गुनगुन साहू, कु.लावण्या सिन्हा, बेला प्रभारी धैर्य निषाद ,फलेंद्र साहू ,खोया पाया प्रभारी चंद्रकांत ध्रुव, जीत सोनकर,चयनित हुए।
सभी चयनित पदाधिकारी को विद्यालय के प्रधान पाठक भारत लाल साहू ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए सबके कर्तव्य एवं अधिकारों की विवेचना किया। सभी चयनित पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में प्रमुख रूप से श्रीमती सुरेखा ध्रुव, श्रीमती तारिणी साहू ,कु. कुसुम लता साहू कु.रश्मि देवांगन श्रीमती भानु प्रिया देवांगन कु. मुस्कान सोनबेर, श्रीमती गुणिता साहू, ने पूरे परिषद के गठन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में छात्र परिषद का गठन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!