Uncategorized

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला जेल में कैदियों को राखी बांधी

कैदियों ने संकल्प लिया अब जीवन में करेंगे अच्छा काम

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला जेल में कैदियों को राखी बांधी.कैदियों ने संकल्प लिया अब जीवन में अच्छा काम करेंगे.सरिता दीदी ने राखी का महत्व समझाते हुए कहा यह साधारण धागा नहीं है यह धागा हमारे संबंधो को एक प्यार के पवित्र बंधन में बांध कर रखता है आप सभी ऐसे समय पर अपने परिवार की याद आती होगी
हम बहने आपको राखी बांधते समय यही मांगते है कि अपने अंदर के 5 विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार का त्याग करेंगे.सभी को संकल्प पत्र दिया गया और कहा आप इसमें आज परमात्मा से माफी मांग आगे के लिए अच्छा संकल्प लिखो.अंत में सभी को परमात्मा के घर का रक्षा सूत्र बांध कर तिलक लगाकर मुख मीठा कराया गया. सभी को वरदान कार्ड भी दिया गया.जेलर डहरिया जी ने भी शुभ प्रेरणा दी और ब्रह्मा कुमारी बहनों का धन्यवाद किया. बीच बीच में आकर कैदियों को मेडिटेशन सिखाने के लिए निमंत्रण भी दिया.इस अवसर पर बी के प्राजक्ता, बी के मुलेश ,बी के मधु, कामिनी कौशिक, जसपाल भाई तथा जिला जेल का स्टाफ भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!