Uncategorized

कुत्ता बधियाकरण एवं टीकाकरण अभियान के प्रभारी सदस्यों द्वारा किया गया औचक निरीक्षण


धमतरी। महापौर रामू रोहरा के प्रयास से नगर पालिक निगम धमतरी के नेतृत्व में सुभाषनगर सामुदायिक भवन में कुत्तों के बधियाकरण अभियान निरंतर जारी हैँ। इस अवसर पर निगम के एमआईसी सदस्य नीलेश लुनिया, प्रभारी सदस्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति एवं अखिलेश सोनकर, प्रभारी सदस्य जल विभाग, उपस्थित रहे। अभियान के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा दल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान नगर में आवारा पशुओं की संख्या नियंत्रित करने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम द्वारा यह पहल नियमित रूप से विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तो को पकड़ कर उनका टीकाकरण एवं बाधियाकरण किया जा रहा हैँ अभी तक 23 कुत्तो का बाधियाकरण एवं टीकाकरण किया जा चुकाा है। जिससे नगर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!