बड़े करेली और भेंडरी के बीच हाईवा-ट्रक में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत एक गंभीर

धमतरी- मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 10:30 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम जे 9331नयापारा से मगरलोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से नयापारा की ओर जा रहे हाईवा क्रमांक सीजी 07 सी क्यू 0283 के साथ उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन आपस में बुरी तरह फंस गए।
बड़े करेली चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक उदल कुमार (31 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी करेली चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को अलग किया और फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल हाईवा चालक को उपचार के लिए मलिक ले गए।वहीं मृतक उदल कुमार के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
