Uncategorized

महिला मण्डल बठेना द्वारा तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

धमतरी। नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सुंदर गंज वार्ड धमतरी में शिव मंदिर प्रांगण में महिला मण्डल बठेना इकाई द्वारा तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं में छिपी हुई प्रतिभा का उपयोग समाज निर्माण में करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने महिलाओं को नशा मुक्त परिवार एवं समाज बनाकर खुशहाल जीवन जीने प्रेरित किया। जिला महिला प्रमुख श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने कहा कि आज चारों तरफ अनीति अत्याचार के बीच महिलाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी संस्कार वान समाज बनाने सहयोग करने की है। यज्ञ संचालन श्रीमती शकुन कश्यप, यशोदा साहू, प्रमिला साहू एवं सरिता सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप नाग, खिलेश्वरी किरण, सुशीला छाटा, शकुन कश्यप, रेवती साहू, माया साहू, गीता साहू, पुष्पा सिन्हा, द्रौपदी, विमला साहू, धनेश्वरी, पद्मिनी साहू, नमिता देवांगन, गायत्री साहू, शिवरात्रि सिन्हा, रुक्मणी साहू, अन्नपूर्णा पाण्डेय, कावेरी पदमवार, सरस्वती उपाध्याय, कुमारी शुक्ला के साथ वार्ड से गंगा विश्वकर्मा, रेखा साहू, शशि बाला साहू, तुषार विश्व कर्मा,सुखम यादव सहित बहुत बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!