Uncategorized

राहुल गांधी को भारत के गौरव से दिक्कत, पाठ्यक्रम सुधार पर कांग्रेस बौखलाई – विजय मोटवानी

कहा कांग्रेस को असली पीड़ा पाठ्यक्रम सुधार से है,इनके असली आदर्श मुगल थे इसलिए 70 वर्षों तक उन्हीं के बारे में पढ़ाया


धमतरी। नगर निगम धमतरी के लोक निर्माण विभाग सभापति भाजपा नेता विजय मोटवानी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत की संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान से गहरी पीड़ा है। यही कारण है कि शिक्षा के पाठ्यक्रम में हुए बदलावों पर वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। विजय मोटवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में जो बदलाव हुए हैं, वो ऐतिहासिक हैं। दशकों तक कांग्रेस ने स्कूल की किताबों में सिर्फ मुगलों और एक परिवार का महिमामंडन किया। भारत के ऋषियों, संतों, क्रांतिकारियों और आदिवासी नायकों को जानबूझकर किनारे कर दिया गया। आज जब बच्चों को महाराणा प्रताप, रानी दुर्गावती, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष, बिरसा मुंडा और भारत की वैज्ञानिक परंपराओं के बारे में पढ़ाया जा रहा है तो राहुल गांधी को मिर्ची लग रही है। उनकी पीड़ा देश की समस्याओं से नहीं है, उनकी पीड़ा इस बात से है कि अब नई पीढ़ी सच जानेगी। श्री मोटवानी ने आगे कहा कि कांग्रेस को डर है कि अगर बच्चों को सही इतिहास पढ़ा दिया गया तो कांग्रेस का झूठा नैरेटिव और तुष्टिकरण की राजनीति धराशायी हो जाएगी। इसलिए इतिहास मिटाया जा रहा है कहकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि पाठ्यक्रम को संतुलित किया गया है और बोझ कम करके गुणवत्ता बढ़ाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!