Uncategorized

निगम आयुक्त ने किया शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण : शहर के सर्वांगीण विकास, सौंदर्यीकरण और जलभराव मुक्ति के लिए दिए कड़े निर्देश

धमतरी। आज प्रात:काल आयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का औचक निरीक्षण (मॉर्निंग विजिट) किया गया। निरीक्षण के दौरान जनहित एवं विकास कार्यों को गति देने हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय एवं निर्देश जारी किए गए। कांटातालाब का जीर्णोद्धार एवं वृहद चौपाटी के रूप में विकास – प्रगतिरत कार्यों में तेजी: आयुक्त महोदय ने कांटातालाब में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया एवं कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। मुख्य मार्ग से जुड़ाव व चौपाटी योजना: कांटातालाब को भविष्य में शहर के मुख्य मार्ग से जोडऩे तथा इसे एक वृहद एवं आधुनिक चौपाटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया, जिससे नागरिकों को एक उत्कृष्ट मनोरंजन व भ्रमण स्थल प्राप्त हो सके।जिला अस्पताल परिसर में जल-भराव से मुक्ति व खेल मैदान की सफाई जल निकासी के निर्देश: वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल परिसर में होने वाले जल-भराव की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र अति शीघ्र करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। बैडमिंटन ग्राउंड की स्वच्छता: अस्पताल के समीप स्थित बैडमिंटन प्लेग्राउंड में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि खिलाडिय़ों व स्थानीय निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। गौरव पथ पर मवेशी पकड़ो अभियान एवं विंध्यवासिनी मंदिर हेतु मास्टर प्लान गौरव पथ एवं आवारा पशु नियंत्रण: विंध्यवासिनी मंदिर मार्ग व गौरव पथ पर यातायात को बाधा रहित एवं सुरक्षित बनाने हेतु विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकडऩे के निर्देश दिए गए। विंध्यवासिनी मंदिर क्षेत्र की स्वच्छता व कार्ययोजना: मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्वोच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आयुक्त महोदय ने रेखांकित किया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी शहर की एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। अत: इसे एक भव्य पहचान देने हेतु उप अभियंता (सहा. अभियंता) को एक विस्तृत एवं सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!