Uncategorized

कुरूद मे और बेहतर होंगी जलापूर्ति, जल आवर्धन योजना के लिए 11 करोड 85 लाख रूपये स्वीकृत

नगरपालिका कुरूद मे सुशासन सरकार ने सबसे बड़ी 11 करोड 85 लाख रूपये की सौगात दी है.कुरूद नगर के लिए जल आवर्धन योजना स्वीकृत हुई है.गंगरेल बाँध के बड़े केनाल से कुरूद शहर, केन्द्रीय विद्यालय और कृषि महाविद्यालय को निरंतर जलापूर्ति हो पायेगी. कुरूद नगर पालिका के महत्वाकांक्षी योजना पेयजल के रूप में लाइफ़लाइन जल आवर्धन योजना नगर-क्षेत्र को निरंतर जलापूर्ति करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 2.5 एम एल डी से बढ़ाकर 7.5 एम एल डी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण किया जायेगा, नगर के समस्त बड़ी टंकियो में क्षमता बढ़ाकर पाइपलाइन से जोडा जायेगा, नगर के सभी पेयजल केन्द्रो को सौंदर्यीकरण किया जायेगा, नगर पालिका परिषद बैठक में प्रस्तावित करने के बाद विधायक अजय चंद्राकर के निरंतर प्रयास से मुख्यमंत्री के बड़े करेली आगमन पर कुरूद नगर पालिका और भखारा नगर पंचायत के लिए जल आवर्धन के लिए मांग किया गया था. जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा करके इसे मूर्त रूप देते हुए नगरवासियों सहित आस पास के क्षेत्रों के लिए लाइफ़लाइन वरदान जल आवर्धन योजना के लिए 11 करोड़ 85 लाख स्वीकृत किये है.नगर पालिका कुरूद के समस्त जनप्रतिनिधियों और कुरूद नगरवासियों को नपा अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने बधाई दी है. एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री अरूण साव,वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं विधायक अजय चन्द्राकर जका कुरूद नगर के जनता की ओर से कृतज्ञता ज्योति भानु चंद्राकर ने व्यक्त किया है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!