Uncategorized

पश्चिम बंगाल की जनता पूर्ण बहुमत के साथ चुनेगी भाजपा की सुशासन वाली सरकार -इंदर चोपड़ा

धमतरी- भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, अध्यक्ष निःशक्तजन आयोग इंदर चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लहर के आगे राजनीति को अपनी जागीर समझने वाली कांग्रेस पार्टी जिसने देश में वर्षों तक राज किया, वह नहीं टिक पाई तो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की क्या बिसात कि उनकी पार्टी विश्व नंबर एक पार्टी का मुकाबला कर सके। इनका मानना है कि इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व विधायक श्री चोपड़ा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शपथ लेते ही कहा था कि वे स्वच्छ प्रशासन देकर देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनायेंगे और देश के आखिरी कोने तक निवासरत लोगों के उत्थानार्थ अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलायेंगे जिससे आम आदमी लाभान्वित हो सके। शहरी और ग्रामीण स्तर पर अनेक योजनाएं चल रही है जिसका लाभ आज समूचे क्षेत्र को मिल रहा है। श्री चोपड़ा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करती। इसीलिये श्री मोदी ने नारा दिया था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा और आज तक ऐसा कोई भ्रष्टाचार का आरोप भाजपा सरकार पर नहीं लगा है जिसे देश की जनता देख रही है। प्रधानमंत्री के जनमन कार्यक्रम, किसानों को बोनस के साथ साथ ऐसे अनेक घोषणाएं की है। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनकर रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!