Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बेटियों ने किया पौधारोपण

बेटियों और महिलाओ को शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी

धमतरी 06 जून 2025/जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (एक पेड़ बेटी के नाम) के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मे महिला सशक्तिकरण केन्द्र की टीम के द्वारा ग्राम लोहरसी के पंचायत परिसर में ग्राम के सरपंच, पंच एवं अन्य जन प्रतिनिधि के साथ पौधा रोपण किया गया एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 एवं 04 में किशोरी बालिकाओं के द्वारा पौधारोपण करवाया गया, मिशन शक्ति अंतर्गत दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों में किशोरी बालिकाओं के द्वारा विभिन्न सब्जियों के बीज लगवाकर पोषण वाटिका बनवाया गया। मिशन शक्ति की विभिन्न योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक असमानता, शक्ति सदन, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन 181, पोपण एवं मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई एवं महिला बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं का ब्रोशर वितरण किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती महेश्वरी, पंच एवं ग्राम के अन्य जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महायिका किशोरी बालिकाएं महिला सशक्तिकरण केन्द्र से श्रीमती विन्देश्वरी माहू-जिला समन्वयक, श्रीमती प्रियंका गंजीर उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!