Uncategorized

कार्यकत्र्ता पूरे ताकत के साथ आमदी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशियों को वार्डो में विजय बनाएगें – विधायक ओंकार साहू

निकाय चुनाव के आगामी तैयारियों के मद्देनजर नगर कांग्रेस कमेटी आमदी में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न


धमतरी। नगर पंचायत आमदी में चुनावी सरगर्मी तेज हों चुकी हैं पार्षद व अध्यक्ष पद के दावेदार अब उभर कर सामने आने लगे हैं। आमदी नगर में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर में चुनावी गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते हुए एवं कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से पर्वेक्षक राजेंद्र सोनी नें नगर में कार्यकत्र्ताओ की बैठक ली। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकत्र्ताओ में एकजुटता के साथ चुनाव लडऩे एवं कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने की मंत्रणा की गई। विधायक ओंकार साहू नें कहा अगर नगर पंचायत आमदी के वर्तमान स्थिति को देखा जाये तों कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन चुका हैं हमें उम्मीद है कांग्रेस के कार्यकत्र्ता पूरे ताकत के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी को 15 वार्डो में विजय बनाएगें। ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू नें कहां कांग्रेस हम सब का परिवार हैं और परिवार के सदस्यो को जिताना हम सब कि जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कांग्रेस की जीत ही हम सब कि जीत हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज साहू नें कहा कांग्रेस मजबूत पार्टी हैं अगर कांग्रेस के कार्यकत्र्ता ठान ले तों कांग्रेस के उम्मीदवार को कोई नही हरा सकता। नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र कुम्भकार नें कहा हम सब कार्यकर्ताओं को आगामी नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के सक्रिय भूमिका निभाना हैं। मीटिंग में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन , नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र कुंभकार , एमन साहू विधायक प्रतिनिधि , पार्षद व्यास नारायण साहू , घनानंद साहू, अनीता ठाकुर , कविता साहू , भूषण साहू , तीरथ साहू , धनीराम साहू , चोवाराम देवांगन , राजीव गिरी गोस्वामी , नीलकंठ ध्रुव , भारत लाल साहू तामेश्वर साहू , कार्तिक राम संजू मरकाम, रामस्वरूप देवांगन , सुरेश यादव , खिलेश साहू ,ऋषभ ठाकुर पारसमणि साहू , चितेंद्र साहू , हिमांशु साहू , उमेश साहू , पिन्टू देवांगन साथ में बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!