Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने ग्राम सोरम में तीन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

धमतरी। विधायक ओंकार साहू ग्राम सोरम पहुंचकर ग्राम के तीन बहु प्रतीक्षित मांग को सहज स्वीकारते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में टाइल्स लगाने , स्कूल के प्रार्थना स्थल में टिन सेड निर्माण व नौ जागरण कला मंच में टाइल्स एवं मरम्मत कार्य के लिए भूमि पूजन किया। विधायक ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा बच्चों को नशा से दूर रहकर पढ़ाई करना चाहिए साथ में उन्होंने शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा जो भी बच्चे अगर नशीली चीज लेकर विद्यालय आती है तो उनके पालक को जरूर अवगत काराये। क्योंकि हम सबको पता है एक छोटी सड़ी मछली पूरी तालाब को गंदा कर देती है इसी प्रकार अगर एक बच्चा नशा का शिकार होता है तों उसके साथ-साथ अन्य बच्चे भी नशा की आदी हो सकते हैं इसलिए हमें विद्यालय में नशा मुक्ति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम नशा मुक्त विद्यालय होना चाहिए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अनुपमा साहू , नरेश यादव प्रबंधन समिति अध्यक्ष , नरेंद्र साहू ग्रामीण अध्यक्ष , प्रमोद साहू, जनक राम साहू प्राचार्य , भोजराम साहू सरपंच पति , नंदू राम साहू , राजेश साहू , हरेराम साहू , तोगु गुरुपंच युवा नेता कांग्रेस , रेखा राम साहू , ओमप्रकाश साहू , कमलेश्वर साहू , सुरेश साहू , गिरजा चंदेल साथ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक शिक्षिकाओं व ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!