Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा घड़ी चौक में किया गया 1000 वस्त्रो का वितरण


धमतरी। नवकार महिला मंडल द्वारा घड़ी चौक स्थित महाराष्ट्र बैंक के पास 1000 वस्त्र वितरण किया गया. सभी राहगीरों को तिल लड्डू बांटा गया.राहगीर एवं मजदूर वर्ग निशुल्क कपड़े पाकर प्रसन्न हुए एवं मंडल को तेजी से अग्रसर होने दुआएं दी. ज्ञात हो कि मंडल हर साल की तरह इस साल भी घड़ी चौक में संक्रायत के उपलक्ष में 1000 कपड़े एवं लड्डू वितरण किए. मंडल ने सभी प्रकार के कपड़े साड़ी पैंट शर्ट ऊनी कपड़े बच्चों के कपड़े एवं तिल लड्डू दिए.इस अवसर पर मंडल की संतोष मिन्नी कुसुम गोलछा ईदु जैन संजू जैन सरिता जैन बिंदु ओस्तवाल शकुन पींचा ज्योति भंसाली सुमन राखेचा एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!