Uncategorized

बैटरी, केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

16 जनवरी की रात्रि लगभग 9 बजे प्रार्थी गोपाल लहरे अपनी ट्रक क्र० सीजी -08-एल -2891 को आजाद टायर सिहावा रोड़ के पास खड़ा कर अपने घर चला गया था कि 17 जनवरी की सुबह जब अपने ट्रक के पास जा रहा था तो देखा प्रार्थी के ट्रक के पास से दो लड़के आकाश मसीह एवं शालोम उर्फ अविनाश मसीह अपनी पीले रंग की स्कूटी से जाते दिखे जो अपने साथ एक बैटरी और वायर रखे हुए थे ट्रक के पास जाकर देखा तो प्रार्थी के उक्त ट्रक की बैटरी कीमती लगभग 15,000 रू नहीं था।
जिसे आकाश मसीह एवं शालोम उर्फ अविनाश मसीह चोरी कर ले गये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।थाना कोतवाली द्वारा विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं प्रार्थी गवाहों का कथन लिया गया।
जिसके आधार पर आरोपीगण आकाश मसीह एवं शालोम उर्फ अविनाश मसीह को कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया।
जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी गये बैटरी व वायर को अपनी स्कुटी में रखना व स्कूटी को आमातालाब रोड़ के पास रखना बताते हुए बरामद कराने पर गवाहों के समक्ष आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीगण का कृत्य उक्त अपराध का घटित करना पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 303(2), 3(5) भा.न्या.सं.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को आज विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर. सौरभ पटेल,आर.मुकेश सिन्हा, डायमंड यादव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!