Uncategorized

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई

श्री साहू के निवासी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व


धमतरी। लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होने रक्षाबंधन पर्व अपने निवास में धूमधाम से मनाया जिसमें द्रोणाचार्य साहू भवानी साहू मूर्ति साहू राजकुमार साहू रीना साहू गजेंद्र साहू विजयेता साहू गिरधर साहू हीरा साहू लोकेश साहू श्यामा बाई साहू तामेश्वर साहू भामा साहू (दीदी जीजा) जगदीश साहू उषा साहू आशीष साहू प्रियंका साहू अखिलेश अजय दिव्या रूबी वर्षा हर्षा विजय यामीनी आयुष अमन अदिति भावना भूमिका पीहू तेजस्विनी आल्या वीवान शामिल हुए।
लेखराम साहू ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के प्रेम विश्वास और एक दूसरे की रक्षा के पवित्र संकल्प का त्यौहार है जो हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है कमलेश शास्त्री महाराज देमार वाले ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार एक बार राजा बलि ने भगवान विष्णु को पाताल लोक का द्वारपाल बना दिया था तब मां लक्ष्मी अत्यंत परेशान होती है और एक गरीबी स्त्री का वेश धारण कर पाताल लोक चले जाते हैं और राजा बलि के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हैं तब राजा बलि ने उपहार मांगने को कहते हैं तब मां लक्ष्मी अपने रूप में आकर भगवान विष्णु को मांगते हैं इसलिए यह त्यौहार मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!