Uncategorized

कलेक्टर ने धमतरी शहर को आकर्षक बनाने की जनप्रतिनिधियों से चर्चा

धमतरी / कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने बीते दिन मकई गार्डन परिसर में धमतरी शहर को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगरनिगम के अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में सभी जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने, ऑडिटोरियम निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, शहर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई, गार्डनों का सौंदर्यीकरण करने में अपनी सहभागिता देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शहर की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। इस मौके पर महापौर श्री विजय देवांगन, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण के अलावा नगरनिगम आयुक्त श्री विनय पोयाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!