Uncategorized

लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स की प्रथम जनरल मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न


धमतरी। लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स की प्रथम जनरल मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 18 सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण रहा। बैठक के प्रारंभ में लायन एस. डी. नानकनी द्वारा ध्वज पठन किया गया। इसके पश्चात बैठक का संचालन एमजेएफ सीए मनोज सोनी द्वारा किया गया। बैठक में चार्टर्ड प्रेसिडेंट लायन सीए अजय पारेख ने भी अपने विचार एवं मार्गदर्शन साझा किए। अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अध्यक्ष एवं सचिव ने भी अपने उद्बोधन में क्लब की आगामी योजनाओं, सेवा गतिविधियों एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ सीए मनोज सोनी, वरिष्ठ लायंस सदस्यगण एवं उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। सत्र 2026-27 की आगामी योजनाओं, क्लब की वित्तीय स्थिति, सदस्यता शुल्क तथा सेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में क्लब में 43 सक्रिय सदस्य हैं, मीटिंग में क्लब अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू, क्लब सचिव लायन ज्योति लुनिया, ट्रेजरर अंजुला सोनी एडमिन्स्ट्रेटर एमजेएफ मनोज सोनी, पूर्व अध्यक्ष एस डी नानकानी, अजय पारेख जी, विजयअग्रवाल ,प्रदीप गोलेछा, दिलावर रोकडिय़ा, मुरली अंडानी,हजिंदर छाबड़ा, पूजा साहू, रंजना साहू राजकुमार वरदयानी अमर साहू अमरनाथ गुप्ता, आकाश कटारिया उपस्थित रहे। बैठक के अंत में लायन मुरली अण्दानी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!