Uncategorized

स्व. श्री विजय लाल एवं पतासी देवी बरडिय़ा की स्मृति में कल श्री जैन स्थानक भवन में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शिविर में एमएमआई नारायणा हास्पिटल व अरविंदो नेत्रालय रायपुर के विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद

शिविर के आयोजक बरडिय़ा परिवार द्वारा की गई बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील

धमतरी । धमतरी में कल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ा आयोजन होंगा। जिसका लाभ सीधे लोगों को मिल पायेगा। ज्ञात हो कि जैन स्थानक भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 30 अगस्त रविवार को आयोजित है। जिसमें नारायणा एमएमआई हास्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ अरविंदो नेत्रालय रायपुर द्वारा नि:शुल्क आँखों की जांच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण की विशेष सुविधा भी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि रविवार को स्व. श्री विजय लाल एवं पतासी देवी बरडिय़ा की स्मृति में भगवान महावीर जैन रिलिफ ट्रस्ट एवं एमएमआई नारायणा हास्पिटल व अरविंदो नेत्रालय रायपुर के सहयोग से श्री जैन स्थानक भवन सिहावा चौक के पास धमतरी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी, लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. गौरव जोशी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देवव्रत हिशिकर, मूत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. कौशलेश तिवारी, कान-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति शर्मा मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक विट्रियो-रेटिनल एवं फेको सर्जन डॉ. आनंद सक्सेना द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन, आंखों की जांच, चश्मा वितरण किया जायेगा। शिविर में बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच भी की जायेगी।
शिविर के आयोजक बरडिय़ा परिवार द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने की अपील जिलेवासियों से की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!