Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा शादी की सामग्री भेंट कर की गई जरुरतमंद की मद

नवकार महिला मंडल द्वारा एक बच्ची को शादी की सामग्री देकर हंसी खुशी विदाई दी गई. मंडल को खबर मिली नंदिनी धुव जिसके पिता दीपक ध्रुव जिनका कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गयाक्था वह घर पर रहते हैं और कान से सुनाई भी नहीं पड़ता घर की स्थिति अच्छी नहीं है ऐसे में बेटी को विदा करने के लिए असमर्थ थे उन्होंने एक दो जगह और भी हेल्प करने के लिए सहयोग मांगा था लेकिन सभी ने सहयोग करने से मना कर दिया उसके बाद उन्हें नवकार महिला मंडल के बारे में पता चला तो अपनी व्यवस्था बताएं मंडल ने तुरंत तैयारी शुरू कर दी 2 दिन में शादी की तैयारी कर बच्ची को पायल बिछिया मंगलसूत्र सूटकेस एयरबैग सात साड़ी एक लहंगा चुन्नी बेडशीट चादर गलीचा रजाई सिंगार का सामान ज्वेलरी किचन के बर्तन क्रोकरी समान हॉटपाट टिफिन डिब्बो का सेट चप्पल और अन्य सामग्री जरूरत की प्रदान की गई इसमें सकल जैन समाज के अध्यक्ष आकाश गोलछा स्थानक के शीतल सांखला मंडल के सचिव कुसुम गोलछाकोषाध्यक्ष शकुन पींचा रचना सुराणा इंदु जैन कंचन चोपड़ा ज्योति भंसाली बेबी पींचा दीपा छाजेड़ इंदु जैन मधु जैन एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!