Uncategorized

विधायक ओंकार साहू का ग्राम दोनर , रावां , बागतराई में सघन दौरा, विकास और सांस्कृतिक-आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता

धमतरी। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ओंकार साहू ने विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा करते हुए विकास, संस्कृति एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने ग्राम दोनर में नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण किया।
ग्राम दोनर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री साहू ने कहा कि यह रंगमंच क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक एकता को मजबूती देता है।अपने दौरे के दौरान विधायक श्री साहू ग्राम रांवा में आयोजित पावन गायत्री महायज्ञ में भी शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति एवं संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इसके पश्चात विधायक श्री साहू संत कबीर आश्रम, बागतराई (कुर्रा) में आयोजित सत्संग समागम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीरदास के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके अमूल्य उपदेश आज भी समाज को सत्य, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाते हैं। सत्संग के माध्यम से समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश मिलता है।
विधायक श्री साहू ने सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!