Uncategorized

धमतरी में लूट के इरादे से युवक पर चाकू से हमला, गोकुलपुर-भटगांव मार्ग पर हुई वारदात

धमतरी। शहर में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती के बीच गोकुलपुर-भटगांव मार्ग पर लूट के इरादे से एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक गोकुलपुर-भटगांव मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशो ने उसे रोककर लूटपाट का प्रयास किया। युवक द्वारा विरोध किए जाने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!