Uncategorized

बड़े-बड़े घोटाले की दुकान और मंडली है छत्तीसगढ़ सरकार – हेमलता शर्मा

वह जमाना बदल गया है जब कांग्रेसियों को लगता था कि भ्रष्टाचार हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है - चंद्रकला पटेल

भूपेश बघेल की कांग्रेस नीत सरकार में महिलाएं हैं त्रस्त – रितिका यादव

धमतरी. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धमतरी शहर मंडल द्वारा कांग्रेस सरकार के निरंतर हो रहे भ्रष्टाचार एवं घोटाला को लेकर के अनोखा प्रदर्शन धमतरी नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक में भूपेश बघेल के पापों का घड़ा फोड़ करके किया गया.कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुई उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार और उनकी छवि जो है वह केवल और केवल घोटालों के लिए है उन्होंने बड़े-बड़े घोटाले की दुकान , घोटाले की मंडली छत्तीसगढ़ सरकार ने खोल रखा है । छत्तीसगढ़ सरकार ने उनका फ्रेंचाइजी भी बांटा हुआ है इन घोटालों का हेड क्वार्टर कहां पर है यह तो सभी को पता है और आज पूरे छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की दुकान खुली हुई है निरंतर घोटाले हो रहे हैं चाहे सट्टा, कोयला शराब रेत के घोटाले हो स्वाभाविक रूप से निरंतर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार कर रही है.

सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल ने कहा कि आज प्रदेश में निरंतर भ्रष्टाचार एवं घोटाले हो रहे हैं उसके बाद हवाला कांड प्रदेश की जनता को निरंतर कांग्रेस की सरकार लूट रही है. स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी इन घोटालों में लिप्त रहे हैं.ऐसे भ्रष्ट सरकार को हमें उखाड़ फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः प्रदेश में बना करके समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का कार्य करना है.महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितिका यादव ने कहा कि यह आज छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर पोषण अभियान योजना के तहत छत्तीसगढ़ में बच्चों को सही ढंग से पोषण युक्त भोजन नहीं मिल रहा है । केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो राशि भेज रही है वह भी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की महिलाओं तक नहीं पहुंच रहा है । कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में कई घोटाले किये गए है.छत्तीसगढ़ की महिलाएं त्रस्त हैं ।उक्त प्रदर्शन में श्रीमती श्यामा साहू, डॉ बिथिका विश्वास, श्रीमती सुमिता पंजवानी, श्रीमती कल्पना रण सिंह श्रीमती अर्चना चौबे, श्रीमती खिलेश्वरी किरण, श्रीमती मोनिका देवांगन, श्रीमती संगीता जगताप, श्रीमती श्यामा साहू, श्रीमती सरोज देवांगन , श्रीमती अनीता यादव , श्रीमती दमयंती गजेंद्र,प्राची सोनी ,नीलू डागा, श्रीमती सुशीला तिवारी,गीता शर्मा, नीतू त्रिवेदी, रानी तिवारी, श्रीमती संतोषी साहू,श्रीमती रीता सोनी उपस्थित रही.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!