Uncategorized

साहू समाज महिला प्रकोष्ठ ने मनाया रक्षाबंधन महोत्सव,थनौद कैम्प जाकर बाँधा फौजी भाइयों को रक्षासूत्र

अभनपुर, चम्पारण, राजिम के सामाजिक पदाधिकारियों के साथ हुई सामाजिक संगोष्ठी

धमतरी. जिला साहू संघ धमतरी एवं तहसील शहर धमतरी, ग्रामीण धमतरी, कुरूद, मगरलोड, भखारा, नगरी साहू समाज के महिला उपाध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक सद्भावना एवं समरसता को बढ़ावा देते हुए जनसुरक्षा व देश सेवा में समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप थनौद अभनपुर में वीर जवानों की आरती, तिलक लगा, मुंह मीठा कर रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया.

इस अवसर पर उपस्थित बहनों ने देशभक्ति एवं रक्षाबंधन संबंधित गीत गाते हुए वातावरण को खुशनुमा बना दिया.साहू समाज के बहनों को अपने बीच में पाकर फौजी भाइयों में भी एक अलग उत्साह नजर आया l उनकी आंखें नम हो गई l जवानों ने बताया कि हमें रक्षाबंधन के अवसर पर घर जाने का मौका नहीं मिला लेकिन कैंम्प आकर हमारी सूनी कलाई में साहू समाज की बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की खुशियों को दुगुना कर दिया l

इसके पश्चात सामाजिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा हेतु चंपारण वल्लभाचार्य , चम्पेश्वर महादेव का दर्शन व तहसील साहू संघ अभनपुर, परिक्षेत्र चंपारण के सामाजिक वरिष्ठ जनों के साथ सामाजिक चर्चा और रक्षाबंधन कार्यक्रम में सहभागिता देकर राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों व वरिष्ठ जनों के साथ सामाजिक चर्चा, रक्षाबंधन कार्यक्रम एवं भोजन प्रसादी ग्रहण के पश्चात् साहू समाज की आराध्य देवी राजिम माता की तिल तेल से अभिषेक व महाआरती कर राजीव लोचन भगवान, कुलेश्वर महादेव मंदिर दर्शन कर साहू समाज और क्षेत्र की प्रगति की मंगल कामना की गई l

इस अवसर पर धमतरी साहू समाज जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, उपाध्यक्ष तोरणलाल साहू, ललित चौधरी, तुकेश साहू अभनपुर, गणेशराम साहू, गोपीराम साहू, रामेश्वर साहू, डॉ गोपेश साहू, वीरेंद्र साहू, भीषम साहू, श्यामसुंदर साहू, उपेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, उपाध्यक्ष केकती साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रकला साहू, महामंत्री देहूति साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला प्रकोष्ठ श्यामा साहू, लता साहू, विजय लक्ष्मी साहू, राधा साहू, मंजूषा साहू, सोहद्रा साहू, पदमा साहू, यशोदा साहू, दशोदा साहू, सत्यवती साहू, कुंती साहू, लेमिन साहू, फिरनतीन फिरनतीन साहू , भगवती, कुलेश्वरी, पीला बाई, कुमारी बाई, पुष्पलता साहू, डामिन साहू, रमशिला साह, निर्मला साहू, हेमा साहू, तहसील अध्यक्ष कामता साहू , तहसील उपाध्यक्ष दमयंती साहू, चंद्रिका साहू, लक्ष्मी साहू निर्मला साहू, कुरूद तहसील उपाध्यक्ष गायत्री साहू, सचिव लिखन लाल साहू, तहसील महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गा साहू, कामिनी साहू, प्रभा साहू, जानकी साहू, अन्नपूर्णा साहू, यमुना साहू, नंदिनी साहू, चित्रलेखा साहू, पूर्णिमा साहू, रजनी साहू, लक्ष्मी साहू, चमेली साह, इंदु साहू, मगरलोड तहसील अध्यक्ष तोषण साहू, सचिव जितेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष चंद्रहास साहु, कुसुमलता साहू, कांति साहू, खिलेशवरी साहु, तनुजा साहु, उषा साहु, दोमेश्वरी साहु, द्रोपति साहू, मानबाई साहू, नगरी तहसील महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश्वरी साहू, कीर्ति साहू लता साहू, सुशीला साहू, सुलोचना साहू, शैलेंद्री साहू, साजन साहू, हेमलता साहू, ललिता साहू, देवकी साहू, डिगेश्वरी साहू, गायत्री साहू, खेमिन साहू, योगिनी साहू, अनुराग साहू, पेमंत साहू, लेखराम साहू उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!