ऑडिटोरियम, पीजी कॉलेज, चौपाटी सहित विभिन्न सड़क निर्माण व विकास कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर ने विस्तार से ली जानकारी, कार्यो में गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

धमतरी। आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों संग शहर में चल रहे अनेक निर्माण कार्यो का जायजा लिया। और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बता दे कि आज सुबह से कलेक्टर अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे । कलेक्टर ने सिहावा चौक से कोलियरी सड़क चौड़ीकरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश दिए। कलेक्टर ऑडिटोरियम, कांटा तालाब, रत्नाबांधा से आमदी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य, बीसीएस कॉलेज सड़क निर्माण कार्य, रत्नाबांधा और मुजगहन में चौपाटी निर्माण हेतु स्थल और बीसीएस कॉलेज खेल मैदान व ड्रेसिंग रुम, विश्राम कक्ष, किचन निर्माण कार्य का अवलोकन किया। सभी कार्यो के संबंध में कलेक्टर ने विस्तार से जानकारी ली। व कार्यो में गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीष तिवारी, अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह, निगम डिप्टी कमिशनर पीसी सार्वा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ एमडी पैकरा सहित निगम व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री मिश्रा जिले के विकास कार्यो व शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के प्रति गंभीर है। समय-समय पर स्थल निरीक्षण कर व बैठक लेकर समीक्षा करते रहते है।
