Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामींणों की समस्याएं


कुरुद। फुसेरा, ढेठा और कुल्हाड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से क्षेत्रीय आमिस्ता और जनभागीदारी पर खुलकर संवाद किया। उन्होंने जहां एक ओर केंद्र की मोदी और राज्य की साय सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आम जनता के जीवन मे समावेशी विकास अत्यंत आवश्यक है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को पूरा करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ लाभ, हर घर नल जल, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, मातृत्व वंदन योजना, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड और जाब कार्ड जैसे अनेक योजनाओं का लाभ सीधे सीधे आम जनता तक पहुंचाना ही सरकार का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सिर्री मे बहुत जल्द ही कालेज की भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा। सिर्री समेत पूरे 28 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सिर्री जल प्रदाय योजना के तहत 50 करोड़ रुपए की राशि बजट मे शामिल हो गया है। यहां सीधे गंगरेल बांध से पानी की सप्लाई होगी। उसका भीं काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। सिर्री आसपास गांव का केंद्र बिंदु है जहा आईटीआई, सब स्टेशन, कालेज समेत हर विकास कार्य हो रहा है। विधायक अजय चंद्राकर ने साफ तौर कहा कि दीर्घकालिक योजनाओ से आने वाले समय मे क्षेत्र के हर नागरिको की तकदीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि हर पंचायतों में वाईफाई लगाने के लिए कलेक्टर को अवगत कराया गया है ताकि वाई फाई लगने के बाद गांव के पढ़े लिखे युवक-युवतियां सीधे सीधे तौर पर आनलाइन की पढ़ाई कर सके। इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू, भाजपा सिर्री मंडल अध्यक्ष डॉ. लोकेश साहू, प्रभारी पुष्पेंद्र साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, महामंत्री थानेश्वर तारक, जनपद सदस्य त्रिलोचन साहू, सिर्री सरपंच देशांत सिन्हा, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!