Uncategorized

स्कूल बस में लगी आग से अफरा-तफरी, सवार सभी शिक्षक व बच्चे सुरक्षित


धमतरी। आज सुबह अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेहराडबरी के पास बच्चों को लेकर स्कूल आ रही बस में धुआं निकलता देख उसमें सवार बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस रोक दी और सभी बच्चों व शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग पूरी तरह बुझा दी गई और किसी भी बच्चे या शिक्षक को कोई नुकसान नही हुआ। हादसे के बाद सभी बच्चों और शिक्षक को दूसरी बस की मदद से स्कूल पहुंचाया गया। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!