Uncategorized

वीजी-रामजी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच परिणाम है-इंदर चोपड़ा

ग्राम छाती केंद्रीय बजट  2026- 27  का सीधा प्रसारण के श्रवण करने पश्चात एवं वीजी-रामजी विकसित भारत योजना-2025 के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा भोथली मंडल कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई जिसमे इंदर चोपड़ा ने लोगों को योजना के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए मददगार साबित होगी। योजना के तहत अब ग्रामीणों को 100 दिन के बजाए 125 दिन का काम मिलेगा। भाजपा भोथली मंडल की पहल पर हुई जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता इंदर चोपड़ा ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच परिणाम है। कहा कि यह मिशन ग्रामीण भारत को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, आत्मनिर्भर आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर इंदर चोपड़ा जी पुर्व विधायक धमतरी, हेमंत चंद्राकर जिला मंत्री, मिश्री पटेल मंडल अध्यक्ष शुभांक मिश्रा भाजयुमो जिला अध्यक्ष, केशव साहू जनपद उपाध्यक्ष, प्रियंका सिन्हा पुर्व जनपद अध्यक्ष, राजीव सिन्हा, तरेंद्र चंद्राकर, दिग्दिविजय सिंह ध्रुव, लीप सेन जनपद सदस्य, रामाधार साहू, भूमिका कोर्राम, रोशन साहू, कुंवरलाल साहू, कृपा राम साहू, ललित, बल्ला चंद्राकर, रामकुमार यादव, गिरधर सर्वा, गिरीश साहू, अभिषेक शर्मा, अर्पित सिंह समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!