Uncategorized

मार्ग से भटकाने वाले लोगों पर ध्यान न देकर अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें–दीपक सिंह ठाकुर


धमतरी। धमतरी शहर में संचालित ओम लक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थी बच्चों का गणतंत्र दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम हिन्दू जागरण मंच युवा आयाम प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । यात्रा के पूर्व दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार स्वामी विवेकानंद रेल से कहीं जा रहे थे। वह जिस डिब्बे में सफर कर रहे थे, उसी डिब्बे में कुछ अंग्रेज यात्री भी थे। उन अंग्रेजों को साधुओं से बहुत चिढ़ थी। वे साधुओं की भर-पेट निंदा कर रहे थे। साथ वाले साधु यात्री को भी गाली दे रहे थे। उनकी सोच थी कि चूँकि साधू अंग्रेजी नहीं जानते, इसलिए उन अंग्रेजों की बातों को नहीं समझ रहे होंगे। इसलिए उन अंग्रेजो ने आपसी बातचीत में साधुओं को कई बार भला-बुरा कहा। हालांकि उन दिनों की हकीकत भी थी कि अंग्रेजी जानने वाले साधु होते भी नहीं थे। दीपक सिंह ठाकुर आगे कहा कि रास्ते में एक बड़ा स्टेशन आया। उस स्टेशन पर विवेकानंद के स्वागत में हजारों लोग उपस्थित थे, जिनमें विद्वान् एवं अधिकारी भी थे। यहाँ उपस्थित लोगों को सम्बोधित करने के बाद अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर स्वामीजी अंग्रेजी में ही दे रहे थे। इतनी अच्छी अंग्रेजी बोलते देखकर उन अंग्रेज यात्रियों को सांप सूंघ गया, जो रेल में उनकी बुराई कर रहे थे। अवसर मिलने पर वे विवेकानंद के पास आये और उनसे नम्रतापूर्वक पूछाझ्र आपने हम लोगों की बात सुनी। आपने बुरा माना होगा ? स्वामीजी ने सहज शालीनता से कहाझ्र मेरा मस्तिष्क अपने ही कार्यों में इतना अधिक व्यस्त था कि आप लोगों की बात सुनी भी पर उन पर ध्यान देने और उनका बुरा मानने का अवसर ही नहीं मिला। स्वामीजी की यह जवाब सुनकर अंग्रेजों का सिर शर्म से झुक गया और उन्होंने चरणों में झुककर उनकी शिष्यता स्वीकार कर ली । दीपक सिंह ठाकुर ने विद्यार्थी बच्चों से कहा कि हमें अपने आसपास कुछ नकारात्मक लोग जरूर मिलेंगे। वे हमें हमारे लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेंगे। लेकिन हमें ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान न देकर सदैव अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए । युवाओं की ऊर्जा का मुख्य रूप से उपयोग राष्ट्र के निर्माण में होना चाहिए, सरकारी नौकरी के साथ ही साथ स्वावलंबन की दिशा में भी सोचना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में फाउंडेशन के संचालक वेदप्रकाश साहू, अविनाश दुबे, आकाश गिरी गोस्वामी, लोकेश साहू, शिवा प्रधान, मिथलेश सिन्हा, सरिता असाई, सुभाष चंद्राकार, मुकेश शर्मा, प्राप्ति वाशानी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!