Uncategorized

महापौर पद के लिए पूर्व सभापति अनुराग मसीह ने लिया पहला नामांकन फार्म

पहले दिन ही नामांकन फार्म लेने पहुंचे कई दावेदार

धमतरी नगर निगम चुनाव के तहत आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू
अलग अलग बनाए गए काउंटर कमरा नंबर 1 में होगा महापौर का नाम निर्देशन

धमतरी। नगर निगम के आम चुनाव 2025 के अंतर्गत महापौर और पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया नगर निगम कार्यालय में संचालित होगी।महापौर पद के लिए नामांकन कार्य निगम कार्यालय के रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष क्रमांक 01 में संपन्न होगा। वहीं, पार्षद पद के नामांकन के लिए वार्डों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है। वार्ड क्रमांक 01 से 14 के लिए कक्ष क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक 15 से 27 के लिए कक्ष क्रमांक 03, और वार्ड क्रमांक 28 से 40 के लिए कक्ष क्रमांक 04 में नामांकन कार्य किया जा रहा। बता दे कि आज पहले दिन महापौर पद के लिए पहला नामांकन फार्म पूर्व निगम सभापति अनुराग मसीह ने लिया है। वहीं पार्षद पद के कई दावेदारों ने भी नामांकन फार्म खरीदा है। नामांकन फार्म लेने वालो में वीरु महाजन लालबगीचा वार्ड, दीपक गजेन्द्र जोधापुर वार्ड, तुलसीराम सोनकर विंध्यवासिनी वार्ड, लता जगत साल्हेवारपारा, विक्की पिता माधवदास रिसाईपारा पूर्व, योगेश लाल रिसाईपारा पश्चिम, राकेश यादव, औद्योगिक वार्ड, सत्येन्द्र देवांगन जोधापुर वार्ड, दिलीप बजाज मोटर स्टैण्ड वार्ड, चोवाराम वर्मा आद्योगिक वार्ड, पवन लिखी रिसाईपारा पश्चिम वार्ड द्वारा समाचार लिखे जाने तक नामांकन पत्र खरीदा गया था।
उल्लेखनीय है कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया हेतु नगर निगम कार्यालय को सेंटर बनाया गया है। प्रक्रिया के पहले व्यवस्था दुरुस्त की गई है। निगम के बाहर मार्ग के दोनो ओर बेरिकेट्स लगाये गये है। पुलिस बल तैनात किया गया है। निगम के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग भी व्यवस्थित है।
सुविधाओं के लिए विशेष कक्षों की व्यवस्था
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम कार्यालय में विशेष कक्ष बनाए गए हैं। कक्ष क्रमांक 05 में निर्वाचक नामावली क्रय कार्य व निर्वाचक नामावली की प्रमाणित प्रतिलिपि, कक्ष क्रमांक 06 में नाम निर्देशन फ़ार्म प्रदाय करना व निछेप राशि जमा करने से संबंधित केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा पूछताछ सहायता केंद्र और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। एनओसी अदेय प्रमाण पत्र के लिए भी काउंटर बनाए गए है। निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी को अपना सभी प्रकार का टैक्स क्लियर करना आवश्यक है, इसके बिना एनओसी नहीं मिल पाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!