Uncategorized

होली पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है – रामू रोहरा

महापौर ने धमतरीवासियों को दी होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ


धमतरी। आज होलिका दहन के साथ ही पर्व की शुरुआत हो जाएगी। होली पर्व पर धमतरी की जनता को महापौर रामू रोहरा ने बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा ना हो। सभी समाज के लोग सर्वधर्म समभाव के साथ आगे भी इस परम्परा को कायम रखें। होली पर्व शांति व सौहाद्र्रता का पर्व है। होली पर्व आपसी भाईचारे व गिलेशिकवे भूलकर नई शुरुआत का पर्व है। होली पर्व हमारी सनातन परम्परा का प्रतीक है। पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। महापौर ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन को खुशियों के उमंग से भर दे। जिस प्रकार होली कई रंगो से मनाई जाती है उसी प्रकार हमारे जीवन में खुशियों के समाये, जिला, राज्य व देश की निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर हो। सभी के जीवन में शांति, सौहाद्र्रता, खुशहाली बने रहे यही कामना करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!