Uncategorized

कराटे जैसी विधा युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करती हैं : रंजना साहू

धमतरी में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ भव्य समापन, मुख्य अतिथि रहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

364 खिलाडिय़ों ने लिया भाग, विजयी खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित धमतरी और रायपुर के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा

धमतरी। अम्बेडकर वार्ड स्थित इंडोर हॉल में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का समापन समारोह भव्यता एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कराटे चैंपियनशिप में 09 वर्ष से लेकर 60 प्लस वर्ष के महिला एवं पुरुष कुल 364 खिलाडिय़ों ने अपने खेल का हुनर दिखाएं जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के धमतरी जिला सहित रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा सहित अन्य जिलों से प्रतिभागियों ने पूरी उत्साह से भाग लिए, कराटे प्रतियोगिता में धमतरी और रायपुर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि पवार ने की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कविन्द्र जैन, रोहितास मिश्रा, दिलीप पटेल, गायत्री सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता का श्रेय अशोक सिन्हा एवं उनकी समर्पित टीम को दिया गया। रंजना साहू ने कहा कि खेलों से केवल शरीर ही नहीं, मन और चरित्र का भी विकास होता है। कराटे जैसी विधा युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करती है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शशी पवार ने कहा कि खेलों के आयोजन से युवाओं को दिशा मिलती है और उनका ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग होता है। धमतरी शहर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!