स्ट्रीट लाइट के नीचे ताश जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार,1.41 लाख रूपये का माल जब्त
धमतरी पुलिस की तत्परता से जुआ के मामले में तीन दिनों में ही एक और सफलता किया गया दर्ज

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 7 जुआरियों को मौके पर ही जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया.थाना कुरूद द्वारा मामले में धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जुआरियों मे लुभान चन्द्राकर पिता गैदलाल, 39 वर्ष,छुही, थाना केरेगांव, ईश्वर साहू पिता टेकराम साहू, 27 वर्ष, छुही, थाना केरेगांव,हुसैन लहरे पिता मनोहर लहरे, 20 वर्ष, दोनर, थाना अर्जुनी, वेकटेंश मराठा पिता स्व. तात्या मराठा, 36 वर्ष, संजय नगर कुरूद, अर्जुन चन्द्राकर पिता छोटेलाल, 56 वर्ष, भोथली, थाना कुरूद, धर्मेन्द्र कुमार चन्द्राकर पिता अरूण, 36 वर्ष, भोथली, थाना कुरूद,नेमसिंग ध्रुव पिता दुलारू राम, 35 वर्ष, भालुचुआ, थाना मगरलोड शामिल है.मौके से नगद राशि 45,200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश,7 नग मोबाइल फोन, कीमती 21,000 रूपये,5 नग मोटर साइकिल (एचएफ डीलक्स, एक्टिवा) कुल मूल्य लगभग 75,000 रूपये कुल जप्ती राशि : 1,41,200 रुपये
उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिन पूर्व ही धमतरी पुलिस ने बेंदरानवागांव के जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरियों को पकड़ा गया था, जिनके कब्जे से 40,200 रुपये नगद, मोबाइल फोन एवं वाहन सहित लगभग दो लाख रुपये से अधिक का माल जप्त किया गया था।


