Uncategorized

बिहार में पुन: पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा गठबंधन की सरकार

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, अपराधिक तत्वो पर कड़ी कार्रवाई व जीरो टारलेंस की नीति को जनता ने एक बार फिर दिया है अपना जनमत

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कहा बिहार में फिर बनेगी सुशासन की सरकार

धमतरी। बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणो में मतदान सम्पन्न हो चुके है। जिसके पश्चात कल चुनाव परिणाम आएंगे। इसके पूर्व नेताओं द्वारा परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे है। और जीत के दावे किये जा रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने भी भाजपा गठबंधन की पुन: बहुमत के साथ सरकार बनने के दावा किया है। उक्त नेताओं ने कहा कि मतदान के पश्चात जारी सभी एक्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने की बात सामने आ रही है। बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यो से प्रभावित व प्रसन्न है। शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, अपराधिक तत्वो पर कड़ी कार्रवाई व जीरो टारलेंस की नीति को जनता ने एक बार फिर अपना जनमत दिया है। जिसका खुलासा कल मतगणना के साथ हो जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने आगे कहा कि बिहार में राजद के शासनकाल के दौरान जंगलराज था महिलाएं असुरक्षित थी अपराध चरम पर था व्यापार गुंडो के संरक्षण चलाना पड़ता था। शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी। स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे थी। शासकीय ठेको पर बाहुबलियों को कब्जा था। सुविधाएं सिर्फ नेताओं तक सीमित था, लेकिन नीतिश कुमार के नेतृत्व में नया बिहार गढ़ा गया। जंगल राज से लोकतंत्र स्थापित किया गया। सुशासन को प्राथमिकता दी गई। विकास का मॉडल तैयार किया गया। पहले बिहार को सिर्फ अपराध व पिछड़ेपन के कारण जाना था, लेकिन अब बिहार विकास के पथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज महिलाएं स्वयं को सुरक्षित कर रही है। निर्भिक होकर व्यापार हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी सुविधाएं बेहतर हुई है। जनता ने इन्ही चीजो को तुलना कर भारी मतदान भाजपा गठन के पक्ष में किया है। एक बार फिर जनता ने भाजपा व जद यु सहित अन्य सहयोग दलो के गठबंधन को सुशासन को बनाए रखने चुना है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!