Uncategorized

गौशाला मैदान में पहली बार होगा 40 फीट के पुतले का दहन, दशहरा महोत्सव की तैयारी जारी

धमतरी। 24 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। महाअष्टमी के हवन पूजन के बाद इसकी तैयारी भी शुरु हो गई है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर पालिक निगम द्वारा जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव का आयोजन बिलाईमाता मंदिर के पास गौशाला मैदान में ?किया जायेगा। अभी तक अधिकतम 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन यहां होता आया है, लेकिन इस बार पहली बार 40 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम स्थल में महिलाओं एवं पुरुषों के बैठने के लिये अलग अलग व्यवस्था की जा रही है, वहीं गणमान्य नागरिकों के लिये भी अलग से बैठक व्यवस्था होगी। इस बार भी अछोटा के भूले बिसरे मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा। रावण दहन के बाद नयनाभिराम आतिशबाजी होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!