Uncategorized

दो सटोरियों पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही, 1550 नगद व दो मोबाईल जप्त


धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ,सट्टा,अवैध शराब अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गए है। इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर सट्टा खेला रहे दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी नरेश साहू पिता कांता 24 वर्ष निवासी रामसागर पारा धमतरी द्वारा आमातालाब रोड़ के पास आम जगह आम जगह पर अवैध रूप से अंको से रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते मिला जिसके कब्जे से नगदी 550/- रू0, 01 नग मोबाईल, 3000 रूपये कुल 3550 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर थाना सिटी कोतवाली में धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपी नवीन रजक पिता जगदीश 28 वर्ष रामसागरपारा गौरा चौक के पास धमतरी द्वारा कमल विहार कालोनी ओजस्वी अस्पताल के पास आम जगह पर अवैध रूप से अंको से रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते मिला जिसके कब्जे से नगदी 1000 रूपये, 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल,कीमती 5000 रूपये कुल 6000 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर थाना सिटी कोतवाली में धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली धमतरी से प्रआर हरिशंकर सिंहा,सौरभ पटेल, आर.डायमंड यादव,मुकेश सिन्हा,चंदर जमदार सहित थाना कोतवाली का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!