Uncategorized

जिले भर में 9 ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो की हुई घोषणा : धमतरी शहर के गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा व कुरुद के महिम शुक्ला बने अध्यक्ष


धमतरी। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं एआईसीसी के समन्वय के साथ एवं उदयपुर नवसंकल्प घोषणा को ध्यान में रखते हुए छग प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट द्वारा प्रदेश भर के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो की नियुक्ति की गई है। जिसमें धमतरी जिले के भी 9 ब्लाक अध्यक्षो की घोषणा हुई है।
जिनमें क्रमश: ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए है। धमतरी नगर एक के गौतम वाधवानी, धमतरी नगर 2 के योगेश शर्मा, कुरुद महिम शुक्ला, मगरलोड विनित बाफना, धमतरी ग्रामीण खिलेन्द्र ध्रुव, भखारा होमेन्द्र साहू, कुकरेल अखिलेश दुबे, बेलरगांव राजू सोम, नगरी अनवर रजा, ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए है। बता दे कि विगत काफी समय से ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति की कयास लगाए जा रहे थे। आज घोषणा के उपरांत नये ब्लाक अध्यक्षो को बधाई दी जा रही है। बधाई देने वालो में प्रमुख रुप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, लेखराम साहू, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पंकज महावर, मोहन लालवानी, विपिन साहू, नीलम चन्द्राकर, आनंद पवार, आकाश गोलछा, दीपक सोनकर, विशु देवांगन, राजा देवांगन सहित अनेक कार्यकार्ता शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!