8 टीमो ने किया प्री-क्वार्टर फायनल के क्वालीफाई, आज से होंगे नॉकाउट राउंड के मुकाबले
डीपीएल-7 के तहत भटगांव, पोस्टआफिस वार्ड, नयागांव वार्ड, अरौद, साल्हेवारपारा, लोहरसीं, महात्मा गांधी वार्ड, हटकेशर की टीम ने किया क्वालीफाई

धमतरी। मिशन ग्राउंड में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लीग मैच समाप्त हो गए। धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत कल प्रतियोगिता के तहत 4 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर के रहे। पहला मैच सुन्दरगंज वार्ड व हटकेशर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें सुन्दरगंज वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाया। जबाव में हटकेशर वार्ड की टीम ने मात्र 4.3 ओव्हर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार हटकेशर वार्ड ने 9 विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच जालमपुर व सोरिद वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें जालमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 62 रन बनाए। जवाब में सोरिद वार्ड की टीम ने 7.3 ओव्हर में 4 विकेट खोकर 66 रनकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। तीसरा मैच सोरिद व हटकेशर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें सोरिद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में हटकेशर वार्ड की टीम ने 4 विकेट खोकर 6.3 ओव्हर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट मैच जीत लिया। चौथा मैच जालमपुर वार्ड व सुन्दरगंज वार्ड के मध्य खेला गया। जालमपुर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। जवाब में सुन्दरगंज वार्ड की टीम 7.5 ओव्हर में 57 रन आलआउट हो गई। इस प्रकार जालमपुर ने 44 रनो से मैच जीता।
लीग राउंड की समाप्ति के पश्चात 32 में से 8 टीमो ने प्री-क्वार्टर फायनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है जिसमें भटगांव, पोस्टआफिस वार्ड, नयागांव वार्ड, अरौद, साल्हेवारपारा, लोहरसीं, महात्मा गांधी वार्ड, हटकेशर की टीम शामिल है। आज से नॉकाउट राउंड के मुकाबले होंगे।