महतारी वंदन हेतु पार्षद ने 31 जुलाई से पूर्व ई-केवाईसी कराने की अपील
शासन की जन कल्याणकारी योजना का लाभ लेने हेतु नियत समय एवं प्रक्रियाओं का करे पालन-: कुलेश सोनी

डां. अम्बेडकर वार्ड में हितग्राहियों को पार्षद सरकार की योजनाओं से कराया जा रहा है अवगत
धमतरी- छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भरता तथा आर्थिक रूप से समृद्ध किए जाने हेतु बनाई गई महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन जिसमें एक सुनिश्चित राशि उनके खाते में प्रत्येक माह दी जाती है इसके लिए प्रत्येक हितग्राहियों को ई केवाईसी कराने हेतु शासन की नियत समय सीमा 31 जुलाई तक का आग्रह पूर्वक अपील घर-घर पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा किया जा रहा है, वे विशेष कर निचली बस्तियों में पहुंचकर स्वयं सहयोग करते हुए ई केवाईसी करने हेतु मदद भी कर रहे हैं गौरतलब है कि उक्त सुविधा नगर निगम सहित विभिन्न निजी चॉइस सेंटर में भी उपलब्ध की गई है ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े श्री सोनी ने कहां है कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी हितग्राही या लाभार्थी शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न हो इसके लिए उन्हें प्रत्येक सुविधा नगर निगम के स्तर पर निगम क्षेत्र में उपलब्ध कराई जाएगी अपेक्षा यह है की नियत समय व नीयत प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए सभी पात्र हितग्राही अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें जिसके लिए वे स्वयं एक जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।
