Uncategorized

5 लोगो पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला 3 की मौत 2 ने भागकर बचाई जान

धमतरी के मथुराडीह मोड़ के पास बीती रात्रि गंभीर वारदात को दिया गया अंजाम

धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाला अपराध हुआ जिसमे एक.साथ तीन लोगो की हत्या कर दी गई है.जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है.
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुराडीह मोड़ के करीब अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास हुआ है।घटना बीती देर रात को हुआ जंहा बदमाशों ने पांच लोगो पर चाकू से हमला कर दिया जिसमे तीन लोगो की मौत हो गई है. और दो युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटनास्थल से भागने के बाद बचे दो युवकों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बदमाशों ने युवकों पर हमला क्यों किया इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।सूत्रो से मिल रही जानकारी के अनुसार 8 लोगो को गिरप्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!