Uncategorized

लोहाणा समाज द्वारा 45 प्रकार के पौधो का रोपण व विद्यार्थियों को किया गया फल वितरण

धमतरी। लोहाणा समाज, धमतरी के तत्वावधान में श्री लोहाणा महाजन एवं श्री लोहाणा महिला मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रुद्री रोड स्थित श्रवण बाधिका मूकबधिर विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें 45 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए, साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को फल वितरण भी किया गया। सभी सहभागी गण सफेद वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिससे एकता, शांति एवं समर्पण का प्रतीक प्रस्तुत हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मात्र दो दिन पूर्व, लोहाणा समाज ने हरित भारत – स्वच्छ भारत के संकल्प के साथ एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। यह आयोजन देशभक्ति और समाज सेवा के समर्पण का प्रतीक बना। इस अवसर पर विशेष रूप से कांति भाई मानेक, महेंद्र भाई राजपुरिया, श्रीमती मंजू बेन लोहाणा, अरुण मिरानी,प्रकाश कछवाय,कमलेश कोठारी, मोहित ठक्कर, केतन रायचूर, परेश तन्ना, परेश लोहाणा, ललित मानेक, गौरव लोहाणा, लोकेश राजपुरिया,वंदना मिरानी,जनक लोहाणा, रेखा लोहाना, कल्पना आथा, ऊषा तन्ना, ममता राजपुरिया, चंचल राजपुरिया, तृप्ति मानेक, भावना रायचुरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में, अरुण मीरानी (अध्यक्ष, लोहाणा महाजन) एवं श्रीमती वंदना मीरानी (अध्यक्षा, लोहाणा महिला मण्डल) ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!